वाणिज्यकर मंत्री श्री कवासी लखमा आज जिले के प्रवास,ग्राम डोकला एवं पानाबरस में हाई स्कूल भवन का करेंगे लोकार्पण..

त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

  मोहला-  प्रदेश के वाणिज्य कर एवं आबकारी, उद्योग मंत्री  कवासी लखमा 20 जून को मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के प्रवास पर रहेंगे । वे यहां मोहला विकास खंड के ग्राम डोकला व पानाबरास में नवनिर्मित हाई स्कूल भवन का लोकार्पण करेंगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडे करेंगे । कार्यक्रम में विशेष रूप से संसदीय सचिव एवं विधायक  इंद्रशाह मंडावी उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी  साहू, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम, सदस्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड  संजय जैन, सदस्य जिला पंचायत राजनांदगांव श्रीमती राधिका अंधारे,  सदस्य जिला पंचायत राजनांदगांव रामभगवान चन्द्रवंशी, अध्यक्ष जनपद पंचायत मानपुर दिनेश शाह मंडावी, जनपद पंचायत  उपाध्यक्ष मानपुर श्रीमती सईदा बेगम, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती खेमिका बोगा, सदस्य जनपद पंचायत मानपुर चाण्कय मेरिया जी, सरपंच ग्राम पंचायत डोकला श्रीमती महाबती कोमरे, सरपंच ग्राम पंचायत पानाबरस श्रीमती जंत्री बाई नेताम, उपस्थित रहेंगे।