जनता ने मन बना लिया है राज्य मे फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी...

त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

युवा नेता निखिल द्विवेदी ने सिंघोला और रानीतराई लिया बैठक

राजनांदगांव-  विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिंघोला और रानीतराई में युवाओं, बुजुर्गों और राजीव युवा मितान क्लब के साथियों के साथ  सदस्य छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल व युवा नेता निखिल द्विवेदी के अगुवाई में बैठक लिया। राजनांदगांव विधानसभा में युवा नेता निखिल द्विवेदी द्वारा लगातार बैठक लेकर युवाओं को चार्ज किया और बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।  2023 के विधानसभा चुनाव में और फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार पूर्वक  चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में भोज राज साहू, रवि साहू, राकेश, विवेक, जितेंद्र, हीरु, तारा साहू, केवल, मन्नु साहू,  रानीतराई सरपंच राजेंद्र साहू, चैन सिंह साहू, बबलू सेन, रवि साहू, टेमन साहू,  चंदू साहू, सूरज साहू एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।