डर क्या होता है? बताती हैं ये 4 हॉरर फिल्में, देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे, अकेले तो बिलकुल भी न देखें

त्वरित ख़बरें - अभिजीत दुबे रिपोर्टिंग


Other Side Of The Box: यह एक बेहद डरावनी शॉर्ट हॉरर फिल्म थी, जो साल 2018 में आई थी. इस फिल्म में एक कपल को एक गिफ्ट बॉक्स मिलता है, जो उनके एक फ्रेंड ने भेजा था. इस बॉक्स को खोलते ही उनकी जिंदगी में अजीबोगरीब चीजें होने लगती हैं. आखिर उस बॉक्स के पीछे की क्या कहानी थी, ये जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं



Don’t Look Away: साल 2017 में आई यह शॉर्ट हॉरर फिल्म वाकई काफी डरावनी फिल्म थी, जिसमें एक लड़की अपने घर में अकेली होती है, क्योंकि उसके माता-पिता कहीं बाहर गए हुए होते हैं, लेकिन जब वह लड़की अपने घर की खिड़की से बाहर की ओर देखती है तो एक आदमी उसे बार-बार घूरता हुआ नजर आता है. तभी लड़की अपने पिता को कॉल करके इस बात की जानकारी देती है, लेकिन उनके पिता उसे बाहर देखने के लिए मना करते हैं. आखिर उसके पिता ने ऐसी नसीहत अपनी बेटी को क्यों दी यह जान आपके होश उड़ जाएंगे.