नई दिल्ली: एक टीचर साइंस की क्लास में घुसा तो वह सामने का नजारा देख डर गया. जिस क्लास में वह डेमो के आधार पर जानवरों के बारे में बताया करते थे, उस क्लास में हकीकत का जानवर आ गया है.
छात्रों की थी छुट्टी, स्कूल में थे टीचर
स्नेक कैचर्स स्टु ने बताया, "जब तक मैं पहुंचा तब तक छात्र छुट्टी पर थे लेकिन एक टीचर और कुछ लोग अभी भी वहां कुछ काम कर रहे थे. यह अजगर कहीं से फिसल गया होगा और टेबल पर चढ़ गया होगा. इसे सिंक पसंद आया."
स्नेक कैचर्स ने हाथों से उठा लिया अजगर
स्टु ने अजगर की कुछ तस्वीरें लेने के बाद उसे अपने हाथों से शरीर से उठाया और अपने बैग में रख लिया. बाद में वह इसे मुक्त करने के लिए वर्षा वन के एक क्षेत्र में ले गया.
20 साल तक जिंदा रह सकते हैं अजगर
बता दें कि कारपेट अजगरों का नाम उनके अलंकृत चिह्नों के नाम पर रखा गया है और वह आमतौर पर लगभग 2.4 मीटर लंबा होता है. हालांकि कुछ चार मीटर तक लंबे हो सकते हैं. अजगर 20 साल से अधिक जीवित रह सकता है और आमतौर पर मुख्य भूमि ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है.