राजनांदगांव- पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेत्री श्रीमती हेमिन लाउत्रे ने कहा कि विगत 30 दिनों से पटवारियों का हड़ताल चल रही है। पटवारियों की हड़ताल से राजस्व संबंधित सभी कार्य ठप्प हो गए है, विद्यार्थी, बेरोजगार युवक, किसान सभी परेशान है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, नामांतरण, बटवारा, सीमाकंन पंजीयन आदि कार्य नही हो पा रहे है। राज्य सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर भर्तियां निकाली है। जिसमें आय,जाति, निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ती है। बेरोजगारी भत्ते के आवेदन के लिए भी ये जरूरी दस्तावेज आवश्यक है। हड़ताल लंबी चली तो एडमिशन से लेकर नौकरी के आवेदन से युवा चूक जाएंगे। हेमिन लाउत्रे ने कहा कि कांग्रेस सरकार युवा, बेरोजगार एवं किसानों की सरकार है तो इनसे जुड़े हुए संबंधित पटवारियों एवं प्राथमिक साख समितियों के कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा इनकी मांगों को पूर्ण किया जाना चाहिए।