फंड का अभाव :पसौद में बने प्रदेश के पहले मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का 8 साल से नहीं हुआ रंग-रोगन...

त्वरित ख़बरें - भारती यादव रिपोर्टिंग

पसौद - जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर ग्राम पसौद में आंगनबाड़ी केंद्र पिछले आठ साल से संचालित है। इसे प्रदेश के पहले मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का दर्जा मिल चुका हैं, भवन में जितने कॉलम हैं, उन्हें पैंसिल का आकार दिया गया है। दीवारों में चारों ओर सामान्य ज्ञान संबंधी लेख, चित्र व अन्य गतिविधियां दर्शाई गई है। इस भवन का निर्माण 2015 में हुआ था। लेकिन विभागीय फंड के अभाव में इसका रंग-रोगन दोबारा नहीं हो पाया।

नतीजा यह कि भवन को देखकर कोई ये नहीं कहेगा कि यही प्रदेश का पहला मॉडल आंगनबाड़ी भवन है। कार्यकर्ता उमेश्वरी साहू ने बताया कि यहां के बच्चे पढ़ाई व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट योग्यता रखते हैं। पशु, पक्षी सहित अन्य जानवर का चित्र भी यहां बनाया गया था जो अब मिट गया है।