राजनादगांव- अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता अभियान आईएलसीएडी के तहत रेल सुरक्षा बल के अधिकारी एवं पीडब्ल्यूआई स्टाफ और ऑन ड्यूटी गेट कीपर के साथ गौरीनगर रेलवे फाटक क्रमांक 460 पर जागरूकता अभियान चलाया।
साथ ही नियमों की अवहेलना करते पाए जाने पर धारा 147 की जानकारी दी गई। रेलवे फाटक के लिए बने नियमों का पालन करने एवं इनका उल्लंघन करने पर रेल अधिनियम के तहत होने वाली कानूनी कार्यवाही के बारे में समझाया गया। एलसी गेट पर नियमों की अवहेलना करते पाए जाने पर एक व्यक्ति के विरूद्ध धारा 147 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।