एक तरफा प्यार के चलते एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है घटना राजस्थान के जालौर से जहां एक सनकी प्रेमी प्रेमिका को जब तक मारता रहा जब तक उसकी मृत्यु ना हो गई और आरोपी चिल्लाता हुआ बोलता रहा कि मैं तुझे मार दूंगा और शरीर पर वार करता रहा और पूरी जमीन खून से लाल कर दी, और हद तो तब हो गई जब मारने के बाद आरोपी शव से लिपट गया, और पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय शांति देवी नरेगा मजदूर थी और गांव थांवला की रहने वाली थी महिला का पति महाराष्ट्र में काम हेतु गया हुआ है और महिला के दो बेटे भी है। और गांव में अपने परिवार के साथ रहती है रविवार को जोजावर नाडी में नरेगा में कार्य हेतु गई हुई थी, उसी दौरान गांव का 21 वर्षीय लड़का गणेश पुत्र थानाराम मीणा महिला के पास आया और उससे बोला मैं तुझसे प्यार करता हूं महिला ने मना कर दिया तो युवक ने गुस्से में कुल्हाड़ी से महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिया और आरोपी चिल्लाता रहा मैं तुझे प्यार करता हूं और तब तक वार करता रहा जब तक महिला की मृत्यु ना हो गई अब बोल तारा मैं तुझे मार दूंगा। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची तब तक आरोपी महिला से लिपटा रहा और पुलिस ने आकर ही उसे हटाया आरोपी उसे छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं था फिर पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवाया और आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक तरफा प्यार का मामला था महिला ने जब पति को बताया तो पति शांतिलाल चौधरी ने आरोपी गणेश मीणा को समझाया भी था लेकिन आरोपी फिर भी नहीं माना महिला के जेठ गोमाराम पुत्र नाथूराम चौधरी ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है महाराष्ट्र में पति के आने के बाद शव पोस्टमार्टम करवाकर सौंपा जाएगा।