अपार्टमेंट के पांचवे माले में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड की टीम पहुची मौके पर,…

त्वरित ख़बरें

रायपुर- राजधानी के अवंती विहार क्षेत्र से आगजनी की घटना सामने आई हैं, यहां विजय नगर चौक स्थित विरासत अपार्टमेंट में भीषण आग लगी है |आग लगने से इलाके में सनसनी फैल गई है ,आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है,और आगे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है| यह मामला खामहरडीह थाना क्षेत्र का है|

जानकारी के अनुसार, अवंती विहार विजय स्थित विरासत अपार्टमेंट के पांचवे माले के एक फ्लैट में भीषण आग लगी है, आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है|  दमकल की टीम आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है. फ़िलहाल, आग लगने का कारण अज्ञात है|