दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन की निगम आयुक्त ने की समीक्षा :

त्वरित खबरे :

9 जून 2023

राजनांदगांव । दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन की आज निगम आयुक्त  अभिषेक गुप्ता ने अपने कक्ष में बैठक लेकर समीक्षा की। समीक्षा में उन्होने योजना की गतिविधि, कार्यो व लक्ष्यो के संबंध में चर्चाकर योजना में लोगों को दिये जा रहे लाभ के बारे में जानकारी ली।

योजना के मिशन प्रबंधक  राम कुमार कश्यप ने योजना की घटकवार जानकारी देते हुये बताया कि मिशन में समूह निर्माण व सामाजिक गतिशीलता पर, कार्य किया जाता है, साथ ही बेरोजगारो को रोजगार हेतु योजना के तहत 2 लाख का ऋण शासन के नियमों व शर्तो के अनुसार प्रदान किया जाता है। मिशन में 1378 जीवित समूह है, जो विभिन्न गतिविधियों एवं रोजगार से जूडे हुये है। इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में अबतक कुल 30 समूहों को 86 लाख रूपये बैक लिंकेज के रूप में ऋण प्रदान किया गया है तथा 28 लोगों को स्व रोजगार हेतु 18 लाख 45 हजार रूपये का ऋण प्रदान किया जा चुका है।

आयुक्त  गुप्ता ने कहा कि शासन की योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करे, जिससे लोग इसका लाभ ले सके। उन्होंने सामुदायिक संगठकों से कहा कि योजना का सुचारू रूप से क्रियान्वयन करे, समूह की नियमित बैठक लेवे तथा व्यक्तिगत व समूह ऋण के बारे में जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभ देवे। उन्होंने कहा कि निगम परिसर में स्थित गढकलेवा को प्रारंभ करे, समूह तैयार करे। बैठक में सामुदायिक संगठक  सुरेन्द्र कुमार झा,  राजेश मानिकपुरी, श्रीमती रिजवाना सैफी, श्रीमती उषा शर्मा, श्रीमती सीमा वारके, श्रीमती थिरेश्वरी कचलामे व श्रीमती ममता साहू उपस्थित थे।