शीतला मंदिर, गणेश मंदिर, गायत्री मंदिर एवं सिंगोला के महाकाल मंदिर में हेमा देशमुख ने की पूजा अर्चना :

त्वरित खबरे :

9 जून 2023

राजनांदगांव । नगर की प्रथम व्यक्ति महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख का जन्मदिवस 8 जून 2023 गुरूवार को शहर में धूम-धाम से मनाया गया। जन्मदिन पर प्रातः 11 बजे से ही निगम में उत्साह का माहौल था, निगम में आयोजित जन्मदिवस कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, आयुक्त  अभिषेक गुप्ता सहित पार्षदों, नामांकित पार्षदों तथा अधिकारियों व कर्मचारियों ने महापौर को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये। इस अवसर पर महापौर श्रीमती देशमुख द्वारा निगम परिवार के बीच केक काटकर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इसके पश्चात महावीर चौक में सभी एसएलआरएम सेन्टरों की स्वच्छता दीदीयों की भारी मात्रा में उपस्थिति के बीच केक काटकर जन्मदिन मनायी। स्वच्छता दीदीयों ने महापौर का बडी माला एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत कर जन्मदिवस की बधाई दिये। स्वच्छता दीदीयों के इस आत्मीय अभिनंदन पर भाव-विभोर होकर महापौर श्रीमती देशमुख ने स्वच्छता दीदीयों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व महापौर श्रीमती देशमुख निगम परिसर में निगम परिवार के साथ चंदन का पौधरोपण कर अपने जन्मदिन को यादगार बनाया।

महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने अपने जन्म दिवस पर सिद्ध पीठ शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर दिन की शुरूवात की। उन्होंने शीतला मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा कर माथा ठेक माता शीतला से आर्शीवाद ली। तत्पश्चात गायत्री मंदिर में गायत्री मंत्रोंच्चारण के बीच पूजा एवं हवन कर मॉ गायत्री से आर्शीवाद ली। इसके पश्चात बसंतपुर स्थित गंज मण्डी में पहुच श्रमिकांे के बीच अपना जन्मदिन मनाया, जहॉ श्रमिकोें सहित व्यापारियों ने उनका स्वागत किया और उनके साथ केक काटा गया।

जन्मदिवस के अवसर पर महापौर श्रीमती देशमुख संध्या में जनता कालोनी गणेश मंदिर एवं महाकाल मंदिर सिघोला में भी जाकर पूजा अर्चना कर गणेश भगवान एवं बाबा भोलेनाथ से आर्शीवाद प्राप्त की। प्रातः से रात्रि तक  शहर के विभिन्न वार्डो में वार्डवासियों ने महापौर श्रीमती देशमुख जन्मदिवस उत्साह से मनाया। महापौर निवास के अलावा गंज चौक, भारत माता चौक, मानव मंदिर चौक में शुभ चिंतकों के बीच महापौर ने केक काटकर जन्मदिन मनाया, वही सिंधी पंचायत लालबाग में सामाजिक बंधुओं ने महापौर का अभिनंदन किया और केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। शहर के विभिन्न स्थानांे मंे आयोजित जन्मदिन समारोह में महापौर श्रीमती देशमुख ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये इसी प्रकार सहयोग एवं आर्शीवाद बनाये रखते हुये नगर विकास में सहयोग की अपील की।