आदिपुरुष डायरेक्टर ने मंदिर में एक्ट्रेस को किया किस

त्वरित ख़बरें - अभिजीत दुबे रिपोर्टिंग

फिल्म आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत और कृति सेनन नए विवाद में फंस गए हैं। मंगलवार को तिरुपति में फिल्म का फाइनल ट्रेलर जारी हुआ था। इसके बाद फिल्म की एक्ट्रेस कृति सेनन और ओम राउत वेंकटेश्वर मंदिर गए। यहां ओम राउत ने कृति को गाल पर किस करके उन्हें गले लगाया। मंदिर परिसर में डायरेक्टर के इस बर्ताव पर लोग भड़क गए हैं। धर्मगुरुओं ने इसे रामायण और माता सीता का अपमान बताया है।


दर्शन के बाद मंदिर परिसर में आदिपुरुष की टीम के साथ ओम राउत- कृति सेनन

तेलंगाना के चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी ने कहा- पति-पत्नी भी मंदिर में ऐसा नहीं करते। ऐसा करना है तो दोनों को होटल के कमरे में चले जाना चाहिए।

बीजेपी सेक्रेटरी ने कहा- ऐसी हरकत अपमानजनक
बीजेपी के स्टेट सेक्रेटरी रमेश नायडू ने सोशल मीडिया पर कृति-ओम राउत को टैग करके लिखा- ‘क्या यह जरूरी है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर इस तरह की हरकत की जाएं। भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर में इस तरह किस करना गले लगाना अपमानजनक है। हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

रमेश नायडू ने ट्वीट करते हुए कृति-ओम के इस बर्ताव को शर्मनाक बताया।

फिल्म पर लगे थे धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप
इससे पहले मेकर्स ने पिछले साल दशहरा के मौके पर अयोध्या में 'आदिपुरुष' का भव्य टीजर लॉन्च किया था, जिसे ऑडियंस से बहुत खराब रिस्पॉन्स मिला था। किरदारों के खराब लुक और VFX के चलते फिल्म का बहुत मजाक बनाया गया था। इतना ही नहीं, मेकर्स पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप भी लगे थे और इसे बैन करने की भी मांग की गई थी। हालांकि, पिछले महीने मई में रिलीज हुए फिल्म के नए ट्रेलर से मेकर्स ने सभी विवादित सीन हटा लिए थे। VFX को भी पहले से काफी बेहतर बनाया गया।

आदिपुरुष 16 जून को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है।

इन कारणों से विवादों में आई थी फिल्म

  • टीजर आने के बाद लोगों का कहना था कि राम की मूछें नहीं थीं, तो इस फिल्म में ऐसा क्यों दिखाया गया? एक सीन में राम चप्पल तक पहने नजर आ रहे थे, तो लोगों ने इस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राम चप्पल नहीं बल्कि लकड़ी की खड़ाउं पहनते थे। हालांकि, मेकर्स ने इन विवादों को ध्यान में रखते हुए बदलाव भी किए।
  • फिल्म में देवदत्त नागे हनुमान के रोल में नजर आए हैं। पहले में उनके शरीर पर चमड़े की बेल्ट होने की वजह से वो भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे थे और उन्हें सबसे कमजोर हनुमान बता रहे थे। मेकर्स ने उनके लुक पर भी काम किया, पहला ट्रेलर आने के बाद हनुमान के किरदार पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।
  • लोग सीता बनीं कृति के कपड़ों को भी पसंद नहीं कर रहे थे। टीजर में वो लाइट पर्पल कलर की साड़ी, मेकअप और ज्वेलरी के साथ नजर आ रही थीं। इसे देख लोगों का कहना है कि सीता तो केसरिया कलर के कपड़े पहनती थीं। किरदारों से लुक से लेकर VFX तक, ऐसी चीजों के कारण फिल्म विवादों में आई।

13 जून को ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
13 जून को न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को मिडनाईट ऑफरिंग के तौर पर पेश किया जाना है। वहीं, बिग स्क्रीन पर यह 16 जून को 3D में रिलीज होगी की जाएगी। 'आदिपुरुष' की कहानी रामायण पर बेस्ड है। फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार में नजर आएंगे, जबकि कृति मां सीता के रोल में होंगी। वहीं रावण के रोल में सैफ अली खान दिखाई देंगे।

मेकर्स ने फैसला लिया है कि‘आदिपुरुष’ की स्क्रीनिंग के दौरान हर थिएटर में एक सीट भगवान हनुमान के लिए खाली छोड़ी जाएगी।

गदर 2 के डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जताया ऐतराज
एक्टर व गुरदासपुर से सांसद सनी देओल की अपकमिंग फिल्म गदर-2 विवादों में आ गई है। फिल्म के एक सीन पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने ऐतराज जता दिया है। SGPC ने सनी के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, SGPC को गदर-2 के एक सीन पर ऐतराज है। फिल्म का यह सीन एक गुरुद्वारे में फिल्माया गया है। इसमें सनी देओल व एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही एक ग्रुप पीछे गतका करता भी दिख रहा है। फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है और शूट करते हुए यह सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


गुरुद्वारे में यह दृश्य फिल्माना निंदा योग्य
SGPC के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि एक सिख होते हुए सनी देओल इस तरह के दृश्य को गुरुद्वारे के परिसर में फिल्मा रहे हैं। दोनों एक ऐसी मुद्रा में है, जो गुरुद्वारा परिसर में निंदा योग्य है और उन पर फूल भी बरसाए जा रहे हैं। उन्हें समझना चाहिए कि गुरुद्वारे की मर्यादा है और इस तरह के दृश्य यहां नहीं फिल्माए जा सकते।