नगर निगम सीमाक्षेत्र में आयुष्मान कार्ड बनाने एक दिवसीय महाभियान अंतर्गत वार्डो में 8 जून को विशेष शिविर :

त्वरित खबरे :

7 जून 2023

राजनंादगांव । कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु जिला राजनांदगांव में एक दिवसीय महाभियान का आयोजन दिनांक 8 जून 2023 दिन गुरूवार को किया जाना है। शहरी क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड का लाभ देने 8 जून को प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक वार्डो में शिविर का आयोजन किया गया है। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने उक्त दिवस को वार्डो मंे आयोजित शिविर में उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील की है।

वार्डो में आयोजित शिविर के संबंध में निगम आयुक्त  अभिषेक गुप्ता ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार दिनांक 8 जून 2023 गुरूवार को आयुष्मान कार्ड पंजीयन हेतु वार्डो में शिविर का आयोजन किया जाना है। शिविर वार्ड के आंगनबाडी केन्द्र, स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक भवन में आयोजित किया जायेगा, उक्त तिथि को आयोजित शिविर में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक वार्ड के उक्त केन्द्रों में आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नागरिकों को पंजीयन हेतु राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं आधार लिंक मोबाईल नम्बर लेकर आना आवश्यक है। जिसके आधार पर परिवार के समस्त सदस्यों का अलग अलग आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत पात्र बीपीएल परिवारों को 5 लाख रूपये एवं शेष परिवार अर्थात एपीएल परिवारों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 50 हजार रूपये तक का लाभ योजना के दिशा निर्देशानुसार योजनांतर्गत पंजीकृत किसी भी शासकीय एवं निजी चिकित्सालय में आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क ईलाज का लाभ दिया जायेगा।

महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने बताया कि अन्य अतिरिक्त गंभीर बिमारी हेतु मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता अंतर्गत 20 लाख तक का स्वाथ्य सहायता प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आयुष्मान कार्ड अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आयुमान कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण रूप से निःशुल्क है, इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री न. 104 या निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र या कार्यालय मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी राजनांदगांव में प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ सुविधा का लाभ लेने 8 जून को वार्डो मंे आयोजित शिविर में उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील की है।