सद्गुरु कबीर साहेब ने अपने जीवन में सारे बुराईयों के खिलाफ संघर्ष किया : डॉ रमन सिंह

त्वरित खबरे :

5 जून 2023

राजनांदगांव। शहर से लगे ग्राम जंगलेसर में सद्गुरु  कबीर प्राकटय महोत्सव का आयोजन किया गया। अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डॉ. रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के अतिथ्य मे हुआ। डॉ रमन सिंह ने  कबीर साहेब के प्रतिमूर्ति पर श्रीफल भेंट कर आर्शीवाद लिया।तत्पश्चात आयोजक समिति एवं ग्रामीणों द्वारा मुख्य अतिथि एवं  उपस्थित अन्य अतिथियों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। स्वागत भाषण सरपंच चेतन लाल चंद्राकर ने दिया। मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कबीर साहेब का प्राकटय  उस समय में हुआ जब देश में संक्रमण काल से देश गुजर रहा था, एक तरफ आतंक जाती पाती का आतंक, समाज फैले हुए पाखंड चल रहा था। उस समय कबीर दास जैसे विद्रोही  संत सभी समाज में फैली बुराइयों का विद्रोह किया और समाज को दिशा देकर कबीर साहेब ने फैली हुई  बुराइयों का खुलेआम चुनौती देते हुए,  समाज को जोड़ने का काम करते थे। संत कबीर की वाणी  अमृतवाणी है ,सदगुरु कबीर साहेब कहते हैं कि सत्संग अच्छे व्यक्ति को मिलता है जिनका संगति अच्छा हो तो अच्छा आदमी मिलता है नहीं तो बुरा संगति से आदमी बिगड़ जाता है । कबीर जी के दोहे को डॉ. रमन सिंह ने कहा कि  कबीर तन पंछी  भया ,यह मन ताहि चड जाए, जो जैसा संगत  करे, वैसा फल पाए। सत्संग का असर क्या  होता है उसे कबीर साहेब ने बताया,   कबीर साहब ने कहा कि अच्छे व्यक्ति का संगत करें। डॉ रमन सिंह ने कबीर के दोहे को बताया कि कबीरा कुआं एक है, पानी भरे अनेक ,बर्तन अनेक है, पानी सब में एक है,  कुआं एक है। आत्मा एक है ,शरीर  अलग-अलग है, सोच अलग-अलग  हो सकता है ,विचार अलग-अलग हो सकता है। आदमी जीवन में परिवर्तन कैसे ला सकता है ,यह परिवर्तन लाने के लिए आदमी को अपने अहम अहंकार को छोड़ना होगा, कबीर  जी का उद्देश्य समाज को दिशा देना का है। कबीर जी ने अपने जीवन में सारे बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया, सदगुरु कबीर दास का सबसे बड़ा उद्देश्य जाति पंथ समाज का विभाजन नही करना था। समाज एक जाति के लोग हैं, समाज की समरसता की जरूरत आज भी है ।

 इस दौरान मधुसूदन यादव पूर्व सांसद,रमेश पटेल जिला अध्यक्ष भाजपा,शिव वर्मा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा,  सावन वर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता, किशन यदु नेता प्रतिपक्ष, रघुवर वाधवा, रोहित चंद्राकर मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, मनोज साहू महामंत्री मंडल, तरुण लहरवानी,  कृष्णा साहू सरपंच भेड़ीकला  व वरिष्ठ भाजपा नेता,लाला राम देवांगन, मिथलेश साहू, बुद्धेश्वर साहू, रमेश्वर चंद्राकर, चेतन लाल चंद्राकर, राधेचरण साव,  वीरेंद्र साव,  लोकेश सेन,बीरेंद्र कुमार साव,  देव राम साहू, शोभाराम साहू,  लोकेश कुमार सेन, माधो प्रसाद चंद्राकर, संतराम साहू, सदाराम ठाकुर, सौरभ कुमार, विक्की चंद्राकर, खेमलाल साहू, दीपक कुमार ,जयप्रकाश ,नरोत्तम यादव ,डगेश्वर साहू ,वीरेंद्र कुमार, पंथराम रजक, नेरू चंद ठाकुर,कीर्ति साहू, पूर्णिमा साहू, प्रमिला मंडावी,चम्पा साहू, सरस्वती यादव, चमेली बाई, देव सिंर बाई निषाद ,कुसुम साहू, बुधयारिन साहू,अमरीका यादव, आशा साहू, खगेश साहू, पप्पू चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, संजीत रजक ,अजय साहू ,हिम्मत साहू, रवि साहू ,अजय साहू, बबलू साहू, प्रणव साहू, राजा यादव,निहल साहू,रेवत साहू, चेतन साहू, मिथलेश ,नरोत्तम, रमेश ,रिकेश, खेमचंद ,अवशन, चुम्मन  लाल, दीपक ,राकेश, शिव साहू,रूपेंद्र साहू एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में  उपस्थित रहे ।