विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने घर व आस पास पौधे लगाने का संकल्प लेने महापौर ने की नागरिकों से अपील

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

राजनांदगांव-  पर्यावरण संरक्षण एवं शहर में हरियाली को बढ़ावा देने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून सोमवार को अपने अपने घर व आस पास रिक्त भूमि पर पौधे लगाने का संकल्प लेने महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने नगरवासियो से अपील की है। 

महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने अपील करते हुये कहा कि आज के इस औधोगीकरण एवं शहरी करण के युग में पौधे लगाने की नितांत आवश्यकता है। क्योकि इसके कारण वृक्षों की अंधा-धुध कटाई हो रही है और कटाई के अनुपात में वृक्ष नहीं लगाये जा रहे है। जिससे हमारा जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी में आक्सीजन की कमी के कारण हमने अपनों को खोया है। ये हमारे लिये सबसे बड़ा सबक है, इन बातों को ध्यान में रखते हुये हम सब अपने घर, आंगन व घर के आस पास एक पौधे लगाये एवं अपने बच्चों को भी प्रेरित करे। ताकि भविष्य में उन्हें इस प्रकार की परेशानी न उठानी पडे। 

महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि शहर को हरा भरा करने एवं स्वच्छ वातावरण निर्मित करने नगर निगम द्वारा विगत 3-4 वर्षो से लगातार शहर में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसके तहत शहर  सडक के किराने, डिवाईटर, फ्लाई ओव्हर के नीचे, वार्डो एवं कालोनी में, शासकीय संस्थाओ, शिक्षण संस्थाओ, के अलावा अन्य रिक्त क्षेत्रों में लगभग 50 हजार विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किये गये है, रोपित पौधो को प्रतिदिन संरक्षित किया जा रहा है जिनमे से लगभग 90 प्रतिशत पौधे जीवित है और अधिकांश पौधे वृक्ष का रूप ले लिये हैै। उन्होने अपील करते हुये कहा कि आज के इस भाग दौड के युग में सुकुन एवं स्वच्छ वातावरण के लिये पौधे जरूर लगावे, इसके लिये विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को कम से कम एक पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने का हम सब संकल्प ले।