दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैंगस्टार विनोद बिहारी के बाद, संजय बिहारी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार !! दुर्ग पुलिस

tvarit khabren:-

दुर्ग:                    पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीएसपी की ताबड़तोड़ कार्यवाही,थाना मोहन नगर क्षेत्र का गुण्डा बदमाश संजय बिहारी के खिलाफ पूर्व में लगभग 15 से अधिक अपराधिक मामले तथा 20 प्रतिबंधक कार्यवाही दर्ज मोहन नगर थाना के अपराध क्रमांक 91/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का था फरार आरोपी दुर्ग जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव के निर्देशन में लगातार दुर्ग जिले के गुंडा बदमाशों पर कार्यवाही की जा रही है ! नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपनी पदस्थापना के बाद से ही ऐसे सभी गुण्डा बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्यवाही का अभियान आरंभ किया गया है । इसी क्रम में थाना मोहन नगर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश संजय बिहारी जो कि थाना मोहन नगर के अपराध क्रमांक 91/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का फरार आरोपी या उसे आज सुबह मुखबीर की सूचना पर सी.एस.पी. दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के फोर सीज़न हॉटल दीपक नगर से के गिरफ्तार किया गया है । संजय बिहारी के खिलाफ थाना मोहन नगर एवं अन्य थाना क्षेत्र में 15 से अधिक अपराधिक प्रकरण एवं 20 प्रतिबंधक कार्यवाही है । वर्तमान में उसके द्वारा दीपक नगर स्थित हॉटल एवं बार का संचालन किया जा रहा था।

WhatsApp Video 2021 07 20 at 4 56 48 PM 1