आमीन माता महिला मंडल का हुआ गठन सोनिया बनी अध्यक्ष
राजनांदगांव - समस्त महिला समूह एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में सुरगी से लगे ग्राम ग्राम कोटराभांठा में तीन दिवसीय कबीर सत्संग प्रवचन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
ग्राम कोटरा भांठा निवासी स्व. भागवत साहू समाजसेवी के सुपुत्र यशवंत दास साहू, रूपेंद्र साहू ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोटराभांठा में सदगुरु कबीर साहेब का जन्म उत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सदगुरु कबीर साहेब के जन्मउत्सव के पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं । रुपेंद्र साहू ने बताया कि ग्राम कोटरा भांठा में कबीर साहेब धनी धर्मदास असीम कृपा से तीन दिवसीय सत्संग प्रवचन महोत्सव का आयोजन के प्रवचनकर्ता पूज्य संत रामू साहेब जी, ग्राम मिरमिटी,जिला कबीरधाम के कर कमलों द्वारा सत्संग भजन किया गया।
परम पूज्य संत रामू साहेब ने अपने मुखारविंद से बताया कि धर्म धनी दास ने सदगुरु कबीर साहेब से पूछा कि आप इस दुनिया में कब कब आए हैं तब कबीर साहेब ने बताया कि मैं चारों युगों में आया हूं 200 से भी ज्यादा बार प्रगट हो चुका हूं कबीर साहेब ने धर्मदास को आगे कहा कि जो मेरे बातों को नहीं मानेगा वहां नर्क में जाएगा। सदगुरु कबीर साहेब ने संसार के कल्याण के लिए प्रकट हुए । राम साहेब ने आगे कहा कि कबीर दास साहेब ज्ञान के भंडार हैं।उन्होंने प्रवचन में आगे कहा कि कबीर साहेब गुरुओं के गुरु थे, बाल्यावस्था में अपने गुरु के सम्मुख मृत गाय को जीवित कर दिया सद्गुरु कबीर साहेब के काशी के लहर तालाब में प्रकट होने की विस्तृत प्रवचन दिया सदगुरु कबीर साहेब की वाणी अमृत के समान है।
कोटराभाठा मे आमीन महिला मंडल का हुआ गठन, सोनिया बाई बनी अध्यक्ष
परम पूज्य संत रामू साहेब ने ग्राम कोटराभांठा में आमीन माता महिला मंडल का गठन किया जिसमें श्रीमती सोनिया बाई को सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाया गया, भुनेश्वरी साहू को उपाध्यक्ष, गुनेश्वरी साहू सचिव, मुकेशवरी साहू कोषाध्यक्ष ,धनेश्वरी साहू सह सचिव , कार्यकारिणी घसनीन बाई बनी,सदस्यगण हेमिन बाई, अनुराधा साहू ,पार्वती,ज्ञान बाई, परमेश्वरी साहू, अनीता साहू ,भेख बाई, माधुरी, धनेश्वरी, कमला साहू, बिसेश्वरी,गनेश्वरी, मीना बाई ,टोमिन बाई आदि सदस्यगण है।