22 मई 2023
राजनाँदगाँव:- नगर निगम के पार्षद दल प्रवक्ता ऋषि शास्त्री ने अपना बयान जारी कर भाजपा के लगातार हो रहे प्रदर्शनों को 15 वर्ष के कार्यकाल के पोल खोल प्रदर्शन का नाम देते हुए कहा है कि केंद्र की रिपोर्ट अनुसार वर्तमान में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को लगातार मूलभूत कार्य योजना के संचालन और सेवाओ के क्रियान्वयन के क्षेत्र में देश में अव्वल बताया गया है जिससे यह प्रमाणित होता है कि भूपेश सरकार लगातार सभी क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट कार्य कर रही है प्रदेश सरकार के कार्यो से प्रभावित होकर देश-विदेश मे छत्तीसगढ़ को कीर्ति प्राप्त हो रही है।
बता दें कि राजनांदगांव नगर निगम अंतर्गत हाल ही कुछ दिनों से भाजपा के नेता चौक चौराहों में इकट्ठा होकर के अवैधानिक तरीके से पुतला दहन चक्का जाम धरना प्रदर्शन जैसे कार्य कर रहे हैं जबकि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों की सराहना कर पुरुस्कृत करने का काम कर रही है,जिससे यह साफ होता है कि भाजपा के आला नेता जो 15 वर्षों तक सत्ता में रहे हैं और छत्तीसगढ़ सरकार के संचालन में उन्हें अहम जिम्मेवारीया जनता ने सौंपी भी थी जिस पर वह विफल साबित हुए कारणवश उन्हें सत्ता खोनी पड़ी।
रमन सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल की बात करे तो घोषणा पत्र जारी होते थे परंतु उनमें से एक भी योजना का कार्य का क्रियान्वयन सही ढंग से नहीं हो पाता था और जनता को निराशा का सामना करना पड़ता था।
बात करे राजनाँदगाँव की तो रमन तीन दफे सत्ता में रहते हुए विधायक रहे और वर्तमान में भी विधायक है बीते 3 कार्यकाल मे सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या की,हजारों मजदूर पलायन के लिए मजबूर हुए,हजारों लाखो छात्र शिक्षा से वंचित रह गए और जो शिक्षा ग्रहण कर चुके थे उन्हें बेरोजगारी झेलनी पड़ती थी, जनता की मूलभूत सुविधा जैसे पानी बिजली और सड़क की बात करें तो ऐसी कोई भी कार्य योजना रमन सरकार में नहीं बनाई गई जिससे जनता का हित हो सके। रमन सिंह राजनांदगांव के वर्तमान विधायक भी हैं और अब चुनाव भी नजदीक आ रहा है चौक चौराहे में प्रदर्शन कर भाजपा नेताओं को लगता है कि वे जनता को इन सब नाट्य से प्रभावित कर लेगे परतुं भाजपा नेता ये जान ले 15 साल जनता के साथ जो छलावा हुआ है वह घाव इतनी जल्दी भाजपा के प्रति नही भरेगा।
भाजपा कार्यकाल में ऐसी कोई भी मूलभूत सुविधा जनता तक नहीं पहुंची है जो लंबे समय तक टिक पाई हो अगर पहुँचा पाते तो आज तक राजनाँदगाँव की जनता के लिए स्थाई मूलभूत सुविधा दिलाने कांग्रेस सरकार और जनप्रतिनिधि को संघर्ष क्यों करना पड़ता?
जनता भाजपा से भली भांति परचित है चुनाव नजदीक आरहा 4 साल से नदारत रहे विधायक जी को भी अब अपनी उदासीनता भुल विधायकी की सूद आने लगेगी,इसी के चलते भाजपा के आला नेता सड़क पर उतर कर अब अपने ही बीच के आपसी मतभेद के चलते 15 वर्ष की नाकामियों की पोल खोल रहे हैं या फिर भाजपा नेताओं को कांग्रेस सरकार की जनहितैसी योजनाएं और जनता से जुड़ कर कार्य करने की नीतियों से उन्हें बौखलाहट हो रही है।