15 दिवसीय समर कैंप का समापन

त्वरित ख़बरें

राजनांदगांव।  शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला  बघेरा में बच्चों के लिए 8 मई से शुरू समर कैंप का  विभिन्न कार्यक्रमों के साथ आज 22 मई को समापन हुआ। कार्यक्रम का  शुभारंभ विशेष अतिथि नायब तहसीलदार राजनांदगांव श्री रामनरेश पटेल जी के द्वारा सरस्वती माता के तैल चित्र पर  पूजन वंदन  से शुरू किया गया। समर कैंप के दौरान बच्चों ने  ड्राइंग एवं पेंटिंग ,आर्ट एंड क्राफ्ट ,रंगोली ,मेहंदी फैंसी ड्रेस ,फूड एक्टिविटी, वैदिक गणित ,गर्मियों में त्वचा एवं सेहत  के उपाय, मिट्टी के खिलौने बनाना नृत्य आदि विभिन्न गतिविधियों  को सीखा।  बच्चों को नियमित  योगासन एवं सूर्य नमस्कार  सिखाया गया। समापन में उपस्थित शाला विकास समिति के  दुर्जन लाल  देवांगन , ग्राम के सरपंच हरीश  देशमुख एवं पालकगण ने बच्चों की सराहना कीl समापन के अवसर पर विशेष अतिथि के द्वारा कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया एवं शाला परिवार के द्वारा समर कैंप में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया  गया। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्रीमती वायलेट सेमुअल संकुल शैक्षिक समन्वयक  गुफरान मोहम्मद सिद्दीकी   व्याख्याता  ज्ञानेश्वर नेताम, प्रधान पाठक माध्यमिक शाला तुकादास  मांडले, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला अलेन वर्मा  शिक्षिका प्रीति शर्मा  मधुलिका विश्वकर्मा ,सुनीता ठाकुर, राघवेंद्र  खेवार ,दीपिका वर्मा ,संजीव कुमार जांगड़े उपस्थित रहे।