22 मई 2023
राजनंदगांव :क्रेस्ट स्टील एण्ड पावर प्रा. लि. जोरातराई, पो.-मनगरा जिला राजनांदगांव संस्थान में करीब 800 श्रमिक पिछले 20 वर्षों से कार्यरत है संस्थान द्वारा शासन से बिना अनुमति लिये संस्थान बंद किया गया, उस दौरान का वेतन 500 श्रमिकोंं को 16 महीने में से 12 महीने का भुगतान किया गया। 100 श्रमिकों को 20 महीने का वेतन भुगतान नहीं किया गया। श्रम पदाधिकारी के निर्देश के बावजूद 28 मार्च 2023 तक बोनस भुगतान करना था जो नहीं किया गया बल्कि नियमों के विरुद्ध 8 घंटे ड्यूटी के पश्चात ओव्हर टाईम जबरन कराया जा रहा है, उसकी मजदूरी दोगुना भुगतान नहीं किया जा रहा है अधिकतर मजदूरों को हाजरी पत्रक, वेतन पर्ची नहीं दी जा रही है, :की जा रही है। मृतक श्रमिकों के वारिसान को ग्रेच्यूटी का भुगतान नहीं किया जा रहा है इसलिए श्रमिकगण आक्रोशित है।
इस संबंध में दिनांक 20/05/2023 को दोपहर 1 से 2 तथा दो बजे ड्यूटी से छूटने वाले तथा साढ़े 5 वर्ष जनरल पाली से छूटने वाले मजदूरों की मीटिंग छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कामरेड भीमराव बागड़े के नेतृत्व में कंपनी के सामने बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि शासन के श्रम पदाधिकारी श्रम प्रावधानों का पालन नहीं करा रहे हैं इसलिए दिनांक 02/06/2023 दिन शुक्रवार को सभी श्रमिक कंपनी में धरना प्रदर्शन करेंगे, सभा के दौरान जन्तर-मन्तर दिल्ली में न्याय के लिये महिला पहलवान बेटियों का चल रहा आन्दोलन का समर्थन करते हुये कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा के बृजभूषण सिंग को गिरफ्तार करने की मांग किये है।