ओल्ड नेहरु नगर भिलाई स्थित आनंद फ्रेश के मालिक एवं मैनेजर ने मिलकर रची अखबार के प्रधान संपादक को मारने एवं झूठे केस मेंफ़साने की साजिश !!

त्वरित ख़बरें - खाद्य अधिकारी द्वारा इन के महमरा स्थित खटाल का जांच किया गया तो आनंद फ्रेश वालो की गलती पाई गयी...............

रिपोर्टिंग / तिस्ता सिंह / ब्यूरो प्रमुख:      मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार 62 ओल्ड नेहरु नगर भिलाई स्थित आनंद फ्रेश में दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थो में हो रहे मिलावट की जानकारी होने एवं पुरे साक्ष्य मौजूद होने पर त्वरित ख़बरें अखबार में समाचार प्रकाशित किया खाद्य अधिकारी द्वारा इनके महमरा स्थित खटाल का जांच किया गया तो आनंद फ्रेश वालो की गलती पाई गयी परन्तु अधिकारी द्वारा कोई भी कार्यवाही नही की गयी, जिसके चलते आनंद फ्रेश के मालिक अर्जुन जैन एवं उनके मैनेजर विपिन बंसल द्वारा धमकी दिया गया की हमारे कारोबार से संबंधित खबर प्रकाशित करने ही हिम्मत कैसे हुई तुम जानते नही हम लोग कौन है हमारीपहुँच कहाँ कहाँ तक है इसका अंदाजा भी नही होगा तुमको, ज्यादा अति खबर का नतीजा यह होगा की तुमको जान भी गवाना पड़ सकता है, इस तरह की धमकी आनंद फ्रेश के मालिक, मैनेजर द्वारा दिया गया खबर प्रकाशित करने का अर्थ यही है की जो लोग इस मिलावटी दूध एवं खाद्य पदार्थो का सेवन कर रहे है जिसके सेवन से कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का होने का खतरा बना हुआ है पत्रकार होने का यही मकसद है मेरा की मैं अपनी खबर से लोगो को जागरूक कर सकू एवं जो खाद्य पदार्थो में मिलावट कर अपनी जेब भर रहे है लोगो को गुमराह कर रहे है उनकी सच्चाई सामने लाना यही मेरा मकसद है जिस पर आनंद फ्रेश के मालिक जान से मरवा देने एवंझूठे केस में फसवा देने की धमकी देकर बार बार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है 18/05/2021 की सुबह 10.55 को अपने संपादक  मैडम के साथ कार से ऑफिस आ रहे थे उसी बीच नेहरु नगर चौक से लगा जिम गार्डन के पास तीन आदमी  अचानक गाड़ी के सामने आ गये जिससे की दुर्घटना होते होते गाड़ी को संभाल लिया पूछे जाने पर इस तरह गाड़ी को क्यूँ रोक रहे हो तो वे लोग धमकाने लगे की आनंद फ्रेश का खबर लगाना बन्द करो अर्जुन जैन विपिन बंसल से उलझ के क्या जेल जाना है क्या ? जिसके बाद से लगातार मन में दहशत बना हुआ है जिम गार्डन से लगा हुआ त्वरित ख़बरें का ऑफिसहै जहाँ अनेक कर्मचारी कार्य करते है जिन सभी की जिम्मेदारी प्रधान संपादक की है | इस तरह अर्जुन जैन विपिन बंसल लगातार अपना दम खम लगाते हुए मारने एवं झूठे केस में फसा कर जेल भेज देने के लिए अपनी पहुच लगा रहे है | प्रधान संपादक  एवं किसी भी कर्मचारी को किसी तरह का नुकसान होता है इसकी सारी जवाबदारी अर्जुन जैन विपिन बंसल की होगी | पांच लोगो द्वारा मिलकर प्रधान संपादक को फसाने की कोशिश किया जा रहा है हद तो तब हुई जब महोदय पूर्व में लगभग 6 माह पूर्व मेरे कार्यालय में नताशा बघेल उर्फ लक्ष्मी मार्केटिंग हेड के पद पर कार्य कर रही थी जो कि एक दिन सुबह मेरा ऑफिस खुला ही था कि नताशा बघेल उर्फ लक्ष्मी मेरे कार्यालय लगभग 11:00 बजे करीब आती है और मुझे कहती है कि क्या चल रहा है सर क्या आप विपिन बंसल को जानते हैं विपन बंसल के द्वारा मुझे फोन के माध्यम से मिलने को कहा गया विपिन बंसल के बार-बार बोलने पर मैं उससे मिलने sector-10 पेट्रोल पंप के बाजू गन्ना रस की दुकान पर मिलने गई जिस पर विपिन बंसल द्वारा पहले तो मुझे घुमा फिरा कर बोला गया कि मैं तुम्हारे बारे में सब कुछ जानता हूं तुम कहां काम करती हो तुम किससे बात करती हो और तुम क्या-क्या करती हो मुझे तुमसे एक बहुत जरूरी काम है जिसे सिर्फ तुम ही कर सकती हो जिसके बदले में मैं तुम्हें मुंह मांगी कीमत दूंगा इतना कि जो तुम्हारे सोच के परे हो मेरे द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि त्वरित खबरें अखबार के प्रधान संपादक प्रह्लाद दुबे को 376 रेप केस में फंसाना है और जेल भेजना है प्रह्लाद दुबे को ऐसी सजा दिलवाना है कि वह जिंदगी भर जेल से बाहर ना आ पाए ना ही उसे जमानत मिल पाए महोदय उपरोक्त बात की जानकारी जो मुझे नताशा बघेल के द्वारा दिया गया है उसका साक्ष्य मेरे कार्यालय के सीसीटीवी कैमरा में एवं नताशा बघेल से संबंधित उपरोक्त कथित ऑडियो एवं वीडियो भी मेरे पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है

इस तरह की घटना से भयभीत होकर न्याय हेतु माननीय मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायत दिया गया है एवं उनके द्वारा आश्वाशन दिया गया है की इस शिकायत में जांच किया जाएगा |