कोटराभांठा मे सद्गुरु कबीर जन्म उत्सव मे निकाली कलश यात्रा होगी तीन दिवसीय का कार्यक्रम....

त्वरित ख़बरें - तीन दिवसीय सत्संग प्रवचन महोत्सव के प्रवचनकर्ता संत रामू साहेब जी होंगे

राजनांदगांव- समस्त महिला समूह एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में सुरगी से लगे ग्राम ग्राम कोटरा भांठा में तीन दिवसीय कबीर सत्संग प्रवचन महोत्सव का आयोजन 20 ,21 एवं 22 मई को किया जा रहा है।

ग्राम कोटरा भांठा निवासी स्व. भागवत साहू समाजसेवी के सुपुत्र यशवंत दास साहू, गिरधारी राम साहू, रूपेंद्र  साहू ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोटरा भांठा में सदगुरु कबीर साहेब का  जन्म उत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।  सदगुरु कबीर साहेब के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर कार्यक्रम का  शुभारंभ सदगुरु कबीर साहेब आरती उतार कर महिलाएं सिर पर कलश लेकर गली भ्रमण करते हुए सदगुरु कबीर साहेब के भजनों को गाते हुए गली भ्रमण किया गया।

रुपेंद्र साहू ने बताया कि ग्राम कोटरा भांठा में कबीर साहेब धनी धर्मदास असीम कृपा से तीन  दिवसीय सत्संग प्रवचन महोत्सव का आयोजन के प्रवचन कर्ता  पूज्य संत रामू साहेब जी, ग्राम मिरमिटी,जिला कबीरधाम के कर कमलों द्वारा सत्संग भजन का आयोजन होगा।कार्यक्रम के तहत 20 मई को प्रभात फेरी, प्रवचन सत्संग दोपहर 3:30 से 7 बजे तक ।  इसी तरह से 21 मई को गुरु महिमा पाठ  प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक एवं प्रवचन सत्संग दोपहर 3:30 से 7 बजे तक होगा,  अंतिम दिवस 22 मई को गुरु महिमा पाठ 8 से 10 बजे तक एवं प्रवचन सत्संग दोपहर 3:30 से 7 बजे तक होगा।

कलश यात्रा शोभा यात्रा  के दौरन  यशवंत दास साहू संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ, गिरधारी साहू,श्रीमती मुकेश्वरी साहू,मंथीर साहू ,रूपेंद्र साहू,महिला समूह एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे |