जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता 20 मई को :

त्वरित खबरे :

19 मई 2023

राजनांदगांव । संस्कृति विभाग द्वारा विकासखंड व नगरीय निकाय स्तर के विजेता रामायण मंडलियों के मध्य जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 20 मई 2023 को शाम 4 बजे से पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में किया जाएगा। शासन द्वारा जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को 50 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।