नगरीय निकाय स्तरीय आयोजित रामायण प्रतियोगिता स्थगित :

त्वरित खबरे :

16 मई 2023

राजनांदगांव । नगर निगम द्वारा कल दिनांक 16 मई 2023 को आयोजित नगरीय निकाय स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता स्थगित किया जाता है। इस संबंध मेें महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बताया कि राज्य शासन द्वारा राज्य जिला एवं विकास खण्ड स्तरीय रामायण प्रतियोगिता आयोजित किया जाना है, जिसके प्रथम चरण में विकास खण्ड स्तरीय आयोजित प्रतियोगिता में नगरीय निकाय क्षेत्र के रामायण मण्डली प्रतियोगिता में शामिल होगें। इस कारण से कल गांधी सभागृह में आयोजित नगरीय निकाय स्तरीय रामायण प्रतियोगिता स्थगित की जाती है। उन्होने स्थगन के लिये मानस प्रेमियों से खेद व्यक्त किया हैै।