कु. किर्तेश्वरी साहू ने मारी बाजी :

त्वरित खबरे :

13 मई 2023

राजनांदगांव। शासकीय उच्च.माध्यमिक शाला पटेवा में अध्यनरत कु. किर्तेश्वरी साहू ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित कक्षा दसवी की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक लेकर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त की है प्रारंभिक कक्षा से ही मेधावी छात्रा कु. किर्तेश्वरी के पिता बेनु राम साहू, माता श्रीमती हीरा बाई साहू एक साधारण मजदूर किसान है। कृषि मजदूरी कर अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे है ।

कु. किर्तेश्वरी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला परिवार एवं गाँव का नाम रोशन की है । इस अवसर पर शासकीय उच्च माध्यमिक शाला पटेवा के प्रभारी प्राचार्य  एच. के. साहू,  रोहित वर्मा,  राकेश वर्मा,  एच.सी.समारी,  चंदेल सर,  आनंद सिन्हा,  जागृत दास वर्मा, एवं समस्त स्टाफ हायर सेकंडरी स्कूल पटेवा, ग्राम सरपंच  मिथलेश साहू, एवं समस्त ग्राम वासियों ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है ।