13 मई 2023
राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला में 9 मई को प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी देवी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय भूपेश बघेल जी थे। साथ ही प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष सहित पदाधिकारी एवं जिला साहू संघ अध्यक्ष सहित प्रदेश व जिलेभर के सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
ग्राम सिंघोला के मिनी स्टेडियम सिंघोला में कार्यक्रम सभा एवं गौठान में भोजन भंडारा का व्यवस्था रखा गया था। भोजन भंडारा के जूठा पत्तल को खाकर ग्राम सिंघोला के 8 गायों की जान जा चुकी है और कई गाय बीमार तड़पती हुई नजर आ रही है।
0 गौठान और मिनी स्टेडियम में चारों तरफ फैली पानी पाउच और बोतले
ग्राम सिंघोला के गौठान में भोजन भंडारा रखा गया और मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल बनाया गया था लेकिन कार्यक्रम के 3 दिन बीत जाने के बावजूद भी वहां पर चारों तरफ पानी पाउच और पानी की बोतले और झूठे पत्तल की ढेर लगी हुई है। जिसको खाकर गांव के जानवर बीमार पड़ रहे हैं।
इस संबंध में जानने के लिए जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष भागवत साहू के मोबाइल नंबर 87 19 00 1426 पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वह फोन रिसीव नहीं किया।
भूपेश बघेल के सपनों पर पानी फेर रहा है जिला साहू संघ राजनांदगांव अध्यक्ष भागवत साहू छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने जिस सपना को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करके छत्तीसगढ़ के नाम को पूरे भारत में रोशन किया उसका सबसे बड़ी एवं महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी के सपनों को राजनांदगांव जिला साहू संघ ने डुबाने का काम किया है कार्यक्रम के तीन दिन बीत जाने के बावजूद सिंघोला की मिनी स्टेडियम में और गौठान में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी फैला हुआ है जिसे खाकर गाये लगातार बीमार होती जा रही है जिससे पशुपालक चिंतित हो रहे हैं और अपनी जानवरो के जान चली जाने से , जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियो पर आक्रोश व्यक्त किया है।