भेडीकला के छात्रा पायल ने बारहवीं में 93.2% अंक अर्जित किया , गांव को किया गौरवान्वित, सरपंच कृष्णा साहू ने दी बधाई

त्वरित खबरे :

12 मई 2023

राजनांदगांव। ग्राम भेड़ीकला  शासकीय हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल  के परीक्षा परिणाम में भेड़ी कला के छात्र छात्राओं ने गौरवान्वित प्रदान किया। ग्राम पंचायत भेडीकला के सरपंच कृष्णा साहू ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि कक्षा 12 वीं में  पायल देवांगन वाणिज्य पिता श्री बिसाहू देवांगन 93.2%  अंक अर्जित किया है ,इसी तरह से  चंद्रानी देवांगन गणित पिता जगतराम 92% , स्नेहा वाणिज्य पिता रूप राम 88% , शालिनी देवांगन गणित पिता दामेशवर देवांगन 85.8% ,नुमेश देवांगन वाणिज्य लेश राम  देवांगन 85% , वर्षा जीव विज्ञान पिता राजेंद्र 84.8%, केनेश्वर कुमार जीव विज्ञान रेखा लाल 83% ,मनीष कुमार वाणिज्य राम दास टंडन 81.8%, पलक वाणिज्य अशोक 80.4%% अंक अर्जित किया है।

इसी तरह शासकीय हाई स्कूल   भेडीकला के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक अर्जित किया है जिसमें कु. चुन्नी पिता उमेश कुमार 90.33%, ईशा पटेल बंशीलाल 89% ,रोशनी साहू पिता मुकेश साहू 88.33%, धनराज देवांगन पिता इतवारी देवांगन 86%, ईश्वरी साहू पिता जितेंद्र साहू 81.5%, शिवम साहू पिता अमन चंद साहू 83% अंक प्राप्त किया है।

 सरपंच कृष्णा साहू ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया और उन्होंने कहा कि हमारे गांव का नाम रोशन हुआ है साथ ही साथ सरपंच ने शिक्षक शिक्षिकाओं को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिसमें शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा प्राचार्य एफआर वर्मा, आदित्य तिवारी, मनोज चौहान, आकाश देवांगन, जिनेंद्र गौतम, कोमल साहू ,बी डी साहू, दानी देवांगन ,रश्मि खरे, जया मिश्रा, रानू श्रीवास, राजेश्वरी महिलाग, रिजवाना आदि शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है ,मैं सभी छात्र छात्राओं की ओर से मैं सभी शिक्षकों का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित  करता हूं जिन्होंने हमारे गांव की छात्र छात्राओं को अच्छा शिक्षा प्रदान कर हमारे गांव का नाम रोशन किया है।