राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के जिला प्रभारी की नियुक्ति की गई ।भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण साहू एवं प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय पवन साय की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के द्वारा महिला मोर्चा के जिला प्रभारियों की घोषणा दी गई है ।जिसमें श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष राजनांदगांव को मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।