प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने मिनी स्टेडियम सिंघोला पहुंचकर किया निरीक्षण :

त्वरित खबरे :प्रदेश स्तरीय मॉ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह में मुख्य अतिथि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री शामिल होंगे

9/5/2023

राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला प्रदेश स्तरीय मॉ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह ९ मई २०२३ को मिनी स्टेडियम सिंघोला में मनाया जाएगा । रूपेन्द्र साहू मिडिया प्रभारी जिला साहू संघ राजनांदगांव ने बताया कि , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल सिंह साहू, जिला साहू संघ सह प्रभारी श्रीमती अंजनी साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू , शैलेन्द्र साहू उपाध्यक्ष ज़िला साहू संघ,  ग्राम पंचायत सरपंच मुकेश साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल मिनी स्टेडियम सिंघोला का निरीक्षण किया। 

कार्यक्रम के तहत् ९ मई को मिनी स्टेडियम सिंघोला में प्रात: ७ बजे से मॉ भानेश्वरी मंदिर प्रांगण सिंघोला से भव्य कलश के साथ मॉ भानेश्वरी की झांकी का भ्रमण प्रात: १० बजे मॉ भानेश्वरी मंदिर में सम्मान एवं भेंट, प्रात: ११ मॉ भानेश्वरी की सामूहिक पूजा एवं ध्वजारोहण, दोपहर १२ बजे सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम, दोपहर १ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम (आरू साहू) दोपहर २ बजे आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन, संध्या ४ बजे समाज के उत्कृष्ट कार्य समाज के गौरव एवं अतिथियों का सम्मान होगा । इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री भूपेश बघेल जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ताम्रध्वज साहू मंत्री -गृह जेल लोक निर्माण विभाग छ.ग. विशिष्ट अतिथिगण - अमरजीत भगत प्रभारी मंत्री राजनांदगांव, अरूण साव प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सांसद (बिलासपुर), दलेश्वर साहू अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ग्रामीण प्राधिकरण छ.ग (विधायक डोंगरगांव), श्रीमती रमसिला साहू पूर्व मंत्री, श्रीमती छन्नी साहू विधायक खुज्जी, त्रिलोकी साहू प्रदेश अध्यक्ष हल्दिया साहू समाज, सियाराम साहू कार्यकारी, अध्यक्ष अ.भा.तै. महासभा, संदीप साहू अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड छ.ग., राजेन्द्र साहू अध्यक्ष केन्द्रीय सहकारी दुर्ग, श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव, प्रीतम साहू राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य अ.भा.तै. महासभा, अशोक साहू राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य अ.भा.तै. महासभा, मुकेश साहू सरपंच ग्राम पंचायत सिंघोला, छ.ग. प्रदेश साहू संघ रायपुर, अध्यक्ष टहल राम साहू, श्रीमती मोहन कुमारी उपाध्यक्ष, भुनेश्वर साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव अध्यक्ष भागवत साहू, नीलमणी साहू महामंत्री, नोबल साहू कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र साहू नीरा साहू, तहसील साहू संघ राजनांदगांव अध्यक्ष श्रीमती अंजू साहू परिक्षेत्रीय मंडल साहू समिति सिंघोला अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, ग्रामीण साहू समिति सिंघोला अध्यक्ष जगत नारायण साहू आदि के आतिथ्य में होगा।