आदर्श ग्राम सुरगी में दो दिवसीय कबीर सत्संग समारोह :

त्वरित खबरे :

5/5/2023

राजनांदगांव। आदर्श ग्राम सुरगी में कबीर जयंती के उपलक्ष्य में कबीर आश्रम सुरगी के तत्वाधान में दो दिवसीय कबीर सत्संग समारोह का आयोजन 6 एवं 7 मई को किया जा रहा है।

महंत  अविचल दास साहेब एवं नरेश साहू ने बताया कि कबीर आश्रम सुरगी में कबीर जयंती के उपलक्ष्य में कबीर सत्संग समारोह का आयोजन होगा जिसमें मुख्य प्रवक्ता संत हरि साहेब, पवन साहेब नयापारा राजिम ,बलराम साहिब ढेठा चिवरी कबीर आश्रम, विजय साहेब ईरई कला ,विचार साहेब नयापारा से अपने संत मंडली के साथ रहेंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 12 से 5 बजे तक होगा। नरेश साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ लेने का आग्रह किया है।