ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चों की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

त्वरित ख़बरें-

बस्तर-जिले के कावडगांव में ट्रैक्टर पलट जाने से दो बच्चों की मौत हो गई| इस दुर्घटना में 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हे उपचार के लिए भानपुरी सिविल अस्पताल लाया गया| प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है|

भानपुरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी लोग किसान सुकरू के परिवार के हैं| खेत में ट्रैक्टर लेकर खेती संबंधी काम के लिए गए हुए थे, तभी अचानक ट्रैक्टर के पलटने से दो बच्चों की दबकर मौके पर मौत हो गई|  मृतक बच्चों की उम्र 6 और 7 साल है|