4 मई 2023
राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ बजरंग चौक सिंघोला में 1 मई से 7 मई तक आयोजन किया जा रहा है। आयोजनकर्ता मां भानेश्वरी बहूउददेशीय महिला मंडल समिति सिंघोला एवं समस्त ग्रामवासी सिंघोला के तत्वाधान में किया जा रहा हैं। इसके कथावाचक पंडित भूपेंद्र पांडे जी महाराज गुंडरदेही जिला बालोद छत्तीसगढ़ है। परायणकर्ता पंडित रुपेश जी महाराज है।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मधुसूदन यादव पूर्व सांसद, रमेश पटेल जिला अध्यक्ष भाजपा, शिव वर्मा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किशन यदु नेता प्रतिपक्ष मुकेश साहू सरपंच ने श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुए कथा श्रवण कर व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम का अवतरण हो या भगवान श्री कृष्ण का उवतरण हो उनके जीवन से हमें सीखना है, कैसे हमारे जीवन को बिताना है ,भगवान श्रीराम चन्द्र ने जिस कर्तव्य परायणता के साथ जीवन व्यतीत किया भगवान श्री राम चंद्र जी मर्यादा पुरुषोत्तम ने जिस तरह से अपने पिता के प्रति कर्तव्य, अपने माता के प्रति कर्तव्य, भाइयों के प्रति कर्तव्य अपनी धर्मपत्नी माता सीता के प्रति कर्तव्य एवं जनता के प्रति कर्तव्य निर्वहन किया। पूरा जीवन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने उन्होंने जिस प्रकार से जिया है उसके बारे में पंडित पांडे जी चर्चा कर रहे थे। हमें अपने जीवन में मां बाप का सम्मान सेवा कैसे करें। किस प्रकार जीवन जिए, राम जी की जीवन चरित्र की ऊंचाई है, दूसरा कृष्ण का ज्ञान है, भगवत गीता में कर्म की प्रधानता है। आज के युग में कर्म जो करेगा उसको फल मिलेगा भगवान का उद्देश्य गीता का ज्ञान कभी अधूरा नहीं रह सकता भगवान श्री कृष्ण जी की अलौकिक चित्र, अद्भुत बाल रूप से शुरू करके दुनिया के सामने कैसे कैसे उदाहरण प्रस्तुत किया, दुनिया के सामने असुरी ताकत का दमन करते रहे। डॉ रमन सिंह ने आगे कहा की इस गांव पर माता भानेश्वरी का विशेष आशीर्वाद है ऐसे आयोजन आप करते रहें। 9 मई को मां भानेश्वरी देवी की जन्म शताब्दी मना रहे हैं इसकी मैं आप सभी को अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। माता का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे ,माता की जो सेवा करते हैं आप लोग उसकी चर्चा पूरे छत्तीसगढ़ में बना रहता है।
इस दौरन आयोजक समिति के अध्यक्ष श्रीमती सरोज साहू, सचिव रोशन साहू,रुपेन्द्र साहू मिडिया प्रभारी, राकेश साहू एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।