महापौर ने दी बुद्ध जयंती की बधाई :

त्वरित खबरे :

 4 मई 2023

राजनांदगांव। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने बुद्ध जयंती की बधाई देते हुये कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने सत्य,अहिंसा,दया,करूणा व साकाहार के मार्ग पर चलने की सीख दिये। उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध के बताये मार्गाे पर चल कर समाज की उन्नति के लिये कार्य करने तथा समाज के हर व्यक्ति के सुख समृद्धि व समाज के निर्धन बच्चों को शिक्षा देनें, समाज हित में कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध समाज के अंतिम व्यक्ति की चिन्ता करने की सीख दिये तभी समाज उन्नति करेगा। उन्होंने बुद्ध जयंती एक जूट होकर उमंग व उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।

निगम अध्यक्ष हरिनाराण पप्पू धकेता,निगम आयुक्त  अभिषेक गुप्ता,नेता प्रतिपक्ष  किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री मधुकर बंजारी, सतीश मसीह,संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, विनय झा, श्रीमती दुलारी बाई साहू, श्रीमती बैना बाई टुराहाटे, गणेश पवार, राजेश गुप्ता, राजा तिवारी, वरिष्ट सभापति  अब्दुल समद खान,कनिष्ट सभापति गामेन्द्र नेताम, अपील समिति के सदस्यों श्रीमती शकीला बेगम, श्रीमती मधु बैद, ऋषि शास्त्री, जिला योजना समिति के सदस्य  सिद्धार्थ डोगरे व  अमिन हुद्दा, पार्षदों एवं नामांकित पार्षदों ने नागरिकों को बुद्ध जयंती के प्रसंग पर अपनी शुभकामनाएं देते हुये उनके बताये मागांे पर चलकर जयंती मनाने की अपील की है।