हल्दी से सुरगी कुम्हालोरी मार्ग बदहाल

त्वरित ख़बरें -

राजनांदगांव।  हल्दी/ सुरगी कुम्हालोरी मार्ग से अर्जुंदा गुंडरदेही मार्ग पहुचने वाले मार्ग बदहाल हो गया है।

पूर्व में  भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस मार्ग की, नव निर्माण की (घोषणा) स्वीकृति प्रदान की गई थी लेकिन बीते 3 माह होने के बावजूद भी इस मार्ग पर कोई ध्यान नहीं दिया जाए जो कि बड़े ही आश्चर्य चकित करने वाली बात है क्योंकि यह जिला राजनांदगांव जिला है और यहा क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के गोद  ग्राम सुरगी  से होकर गुजरने वाली सड़क है, इसका दंश क्षेत्रवासी भुगत रहे हैं सत्ता सरकार में बैठे एवं विपक्ष में बैठे बड़े नेताओं के इस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के चलते क्षेत्रवासियों को अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने में मजबूर हैं।