राजनांदगांव -आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस है | छत्तीसगढ़ में मजदूर दिवस एक अलग अंदाज में मनाया जाता है और इस दिन को मजदूरों को समर्पित किया जाता है | प्रदेश की भूपेश सरकार ने मजदूर दिवस के अवसर पर बोरे बासी दिवस मनाने की घोषणा की, आज इस दिवस को पूरे एक साल हो गए हैं |मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ वासी बोरे बासी खाकर तस्वीरों को सोशल मीडिया में पोस्ट कर इस मुहीम से जुड़कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं | इसमें जनप्रतिनिधि भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं |
मजदूर दिवस के अवसर पर छुरिया के कोपोरो सरपंच दिनेश कुमार बोरकर ने बोरे बासी खाया |इस दौरान उनके साथ अन्य लोगों ने भी बोरे बासी का स्वाद लिया ,इसके साथ ही उन्होंने मजदूर दिवस की सभी मजदूरों को शुभकामनाएं दी |