प्रयास विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आज :

त्वरित खबरे : जिला मुख्यालय में बनाए गए 8 परीक्षा केन्द्र :

 30 अप्रैल 2023

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए रविवार 30 अप्रैल 2023 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन एक पाली में संपन्न होगी। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय राजनांदगांव में 8 परीक्षा केन्द्र के माध्यम से 2200 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। परीक्षा हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा को नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा देवांगन को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में कानूनी व्यवस्था के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।