एक मई मजदूर दिवस को अवकाश घोषित करो :

त्वरित खबरे :

29/4/2023

राजनांदगांव। मजदूरो से १४ घण्टे १६ घण्टे काम कराया जा रहा था उसका विरोध करने वाले मजदूर नेताओं को फांसी की सजा दी गई । उसका बड़े पैमाने पर विरोध करने के कारण १ मई १८८६ के रोज अमेरिका के  शिकागो शहर में हजारो श्रमिको को गोली का निशाना बनाकर नर संहार किया गया । तब से १ मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाते आ रहे है । भारत में १००वां मजदूर दिवस मना रहे हैं । उसी के परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड भीमराव बागड़े के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र रसमड़ा जिला दुर्ग में १ मई २०२३ दिन सोमवार को कार्यक्रम आयोजित है जिसमें राजनांदगांव जिला दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कवर्धा जिले के अलावा अनेक जगहो से समर्थक व श्रमिकगण शामिल होंगे । इस अवसर पर रैली सभा व ज्ञापन का कार्यक्रम निर्धारित है । उन्होंने कहा कि श्रमिकों ने जो अधिकार संघर्षो के बदौलत हासिल किये थे उक्त कानूनों को केन्द्र सरकार संशोधन के जरिये खत्म कर रही है उसका विरोध सभी स्थानीय तथा राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा किया जा रहा है ।

उन्होंने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए मांग किये है कि १ मई को मजदूर दिवस के लिए शासकीय अवकाश घोषित किया जाए । उक्त जानकारी मोर्चा के संगठन मंत्री तुलसी देवदास ने दी ।