29अप्रैल 2023
राजनांदगांव । सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2023 के लिए 10 मई 2023 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। एमएसएमई मंत्रालय द्वारा सन 1983 से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र के उद्योगों में योगदान के लिए चयनित उद्यामियों को राष्ट्रीय एमएसएमई पुस्कार प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र उद्यमी निर्धारित तिथि तक वेबसाईट. में ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हॉल नंबर 1 संयुक्त जिला कार्यालय भवन कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव से प्राप्त की जा सकती है।