भूपेश सरकार किसानों की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध

त्वरित ख़बरें - छुरिया से टेमन बोरकर की रिपोर्ट

छुरिया:जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान ने छुरिया में प्रेस वार्ता में कहा कि भूपेश सरकार किसानों की उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है । गन्ने की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि किसानों की आमदानी बढ़ सके । 29 अप्रैल को कृषक चौपाल के माध्यम से सरकार की कृषक हितैषी योजना को बताया जाएगा । धान की तुलना में गन्ने की खेती ज्यादा फायदेमंद है। गन्ने की खेती से आय बढ़ेगी और किसान समृद्ध होंगे। अभियान के बाद गन्ने की खेती को लेकर जागरूकता आयी है और किसान इस बार बड़ी संख्या में गन्ने की खेती करेंगे जिससे खेती का दायरा बढ़ेगा तो उत्पादन ज्यादा होगा और फिर गुड़ की फैक्ट्री खोली जायेगी । उन्होंने कहा कि धान की खेती में मेहनत अधिक है एक बार गन्ने की फसल लगने से तीन से पांच साल तक उसकी कटाई की जा सकती है । सहकारी समितियों में कृषक चौपाल लगाई जायेगी जहां किसानों को गन्ना

फसल उत्पादन के लिए प्रेरित करते हुए इसके लाभ बताए जायेंगे । गन्ना फसल उत्पादन के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक लोन की सुविधा भी उपलब्ध करायेगा । हर सोमवार को बैठक होगी जिसमें समीक्षा की जायेगी। किसानों को बोर तथा फेसिंग के लिए पहले दस प्रतिशत दर से ऋ दिया जाता था जिसे अब नौ प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही फसल उत्पादन के लिए किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा । नवाज खान ने कहा कि गन्ना फसल उत्पादन के लिए सोसायटियों के माध्यम से पंजीयन शुरू कर दिया गया है। सोसायटियों से ही किसानों को गन्ने की गठान बीज प्रदाय किया जायेगा । प्रेस वार्ता में उनके साथ नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू, हेमन्त यादव पूर्व अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति, त्रिलोचन साहू, मनोज सिन्हा, पार्षद सुनील लारोकर उपस्थित थे ।