महानदी जल बंटवारे को लेकर जस्टिस पहुंचे दुर्ग : जल विवाद अभिकरण के अध्यक्ष सहित चार सदस्यों ने किया दौरा

त्वरित ख़बरें

दुर्ग - दुर्ग 21 अप्रैल छत्तीसगढ़ राज्य एवं राज्य के मध्य महानदी बंटवारे को लेकर चल रहे न्यायालय प्रकरण के अंतर्गत गठित महा नदी जल विवाद अभिकरण के अध्यक्ष जस्टिस ए.म खानविलकर एवं सदस्य जस्टिस रवि रंजन, जस्टिस श्रीमती इंद्रावती कौर ,जस्टिस ए.के पाठक का ने प्रथम चरण का आज  धमधा विकासखंड के ग्राम टेमरी का दौरा किया |साथ ही न्यायाधीशों द्वारा टेमरी लघु सिंचाई योजना का निरीक्षण भी किया |

 इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के जल संसाधन विभाग के सचिव अनबलगन पी. , कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार ,मीणा प्रमुख अभियंता ,इंद्रजीत उइके ,जल संसाधन राकेश नगरिया ,मुख्य अभियंता महानदी जलाशय परियोजना समीर जॉर्ज ,मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार  रायपुर दिनेश कुमार भगोरिया, अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार पांडे ,कार्यपालन अभियंता एवं उड़ीसा राज्य से जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा दुर्ग जिले के अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे |