आज एक दिवसीय मसीही महिला सम्मेलन,वेसलियन स्कूल हाल में होगा आयोजन.

त्वरित खबरे :

22 अप्रैल 2023 

 राजनांदगांव । एक दिवसीय मसीही महिला सम्मेलन का आयोजन 22 मार्च को स्थानीय वेसलियन स्कूल हाल टांकापारा में किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम में गीत संगीत प्रतियोगिता के साथ ही बाइबल क्वीज प्रतियोगिता भी आयोजित होगी कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती महिमा रंजन होंगी ।

 मसीही महिला सम्मेलन की अध्यक्ष श्रीमती महिमा रंजन ने बताया कि मुख्य वक्ता के रूप में सेविका श्रीमती निशा लाल भिलाई उक्त कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रहेंगी। महिला सदस्यों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया जाएगा । साथ ही मुख्य वक्ता के द्वारा संदेश भी दिए जाएंगे । उक्त अवसर पर गीत संगीत प्रतियोगिता के अलावा बाइबल क्वीज , तात्कालिक भाषण , बाइबल की झलकियां आदि प्रस्तुत की जाएंगी । प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है । मसीही महिला सम्मेलन उपाध्यक्ष श्रीमती कीर्ति हेमराज सचिव श्रीमती कुमुदिनी डेविड कोषाध्यक्ष श्रीमती साधना विल्सन एवं सलाहकार श्रीमती किरण लाल ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है ।