छुरिया/ शासन जल जीवन मिशन का पाइप लाइन पानी टंकी निर्माण से लेकर सामुदायिक भवन, गौरव पथ, सीसी सड़क,गौठान निर्माण, चारागाह निर्माण जैसे विभिन्न निर्माण कार्य ग्राम पंचायतों के विकास एवम ग्रामीणों के मूलभूत सुविधाओं के लिए तैयार किया जाता है किंतु ग्राम पंचायतों में निर्माण स्थल पर कब्जा के नाम पर बेवजह अतिक्रमण कर शासन के मूलभूत निर्माण कार्य पर रोक लगाने की कोशिश करते है। ग्राम विकास के लिए सरपंच किसी न किसी प्रकार से कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्य करने की कोशिश करते है किंतु गांव के कुछ अनाधिकृत एवम ग्राम विरोधी व्यक्ति कुछ लोगो को बहला फुसलाकर उक्त कार्यों पर रोक लगाकर ग्राम विकास पर रोक लगाने की कोशिश करते है जिसपर सरपंच तहसील,एसडीएम व न्यायालय के चक्कर काटते रहते है जिससे ग्राम विकास में बहुत ही समस्या उत्पन्न होती है।
जिला सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू ने एसडीएम सुनील नायक जी से इन मामलों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में आ रही समस्याओं के संबंध में सरपंच संघ छुरिया का नेतृत्व करते हुए कहा कि सरपंच के प्रत्येक रास्ते पर एक तरफ कुआ एवम एक तरफ खाई की स्थिति बना होंता है। ग्राम पंचायत को जैसे तैसे निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति व कार्य आदेश मिलती है फिर शासकीय स्थान होने के बावजूद बेजा कब्जा अतिक्रमण उसके बाद भी कार्य प्रारंभ करने पर न्यायालय में पेशी का चक्कर लगाना। निर्माण कार्य के शुरू होने से पूर्ण होने तक डर बना होता है।
सरपंच संघ छुरिया ने उक्त समस्याओं पर एसडीएम से सहयोग की अपील की है। साथ ही ग्राम पंचायत मेटेपार में वृक्षारोपण में हुए तार फेंसिंग कार्य की भौतिक सत्यापन कर पूर्ण राशि दिलाने की मांग किया है।
अनुविभागीय अधिकारी सुनील नायक ने सरपंचों को आश्वत करते हुए ग्राम पंचायतों पर किए जा रहे निर्माण कार्यों पर बेवजह रोक लगाने वालो पर मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया।