जनपद पंचायत छुईखदान के समस्त 107 ग्राम पंचायत के सचिव दिनांक 16 मार्च से शासकीकारण की मांग को लेकर काम बंद कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल

त्वरित ख़बरें - निशा बिस्वास छत्तीसगढ़ ब्यूरो

 छुईखदान - जनपद पंचायत छुईखदान के समस्त 107 ग्राम पंचायत के सचिव दिनांक 16 मार्च से शासकीकारण की मांग को लेकर काम बंद कलम बंद अनिश्चित कालीन हड़ताल में 29 वा दिन भी डेट हुए है, और दिनों दिन सचिवों का आंदोलन उग्र होते जा रहा है, पिछले दिनों शासन से जारी आदेश जिसमे 24 घंटा के भीतर काम पर लौटने का शक्ति बरती गई थी, जिसे पूरे प्रदेश भर में आदेश की कापी को हड़ताल स्थल में जलाकर विरोध किया था,, जिसके बाद आज 14 अप्रैल को होने वाले डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती ग्राम सभा का विरोध प्रदर्शन किया गया और ग्राम छुईखदान ब्लॉक के सरपंच संघ, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारियों द्वारा हड़ताल पंडाल में उपस्थित होकर हमारी मांग को जायज कहते हुए समर्थन दिया, इस मैके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष टीकम साहू ने कहा की आपकी मांग जायज है, आप लोगो की मांग सरकार जल्द पूरा करे हम सब आप लोगो के साथ है, इसी बीच पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खाम्हान ताम्रकार, गिरिराज किशोर दास वैष्णव, केसीजी उपाध्यक्ष, जैनेद्र जंघेल सरपंच, विक्रांत नितिन राज चंद्राकर, दूजे वर्मा ने भीमराव अम्बेडकर चित्र पर माल्यार्पण कर सचिव का मांग का पूर्ण समर्थन किया |

 सचिव संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष लोकेश जंघेल और नीलेशसिंह ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया की हम लोग 16 मार्च से काम बंद कलम बंद हड़ताल पर है और आगे भी हड़ताल जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी एक सूत्रीय मांग परिवक्छा अवधि पश्चात शासकीकरन मांग पूरा नही कर देता, और यह भी बताया की सरकार हमारी एकता को कुचलने तरह तरह के आदेश दे रही है, हमारे स्थान पर ग्राम रोजगार सहायक को काम करने आदेश दिया है, जिससे हम लोग नही डरेंगे,, शासकी करन होने तक हड़ताल जारी रहेगा |