14 अप्रैल 2023
राजनांदगांव । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत पीपीईएस साफ्टवेयर में राज्य शासन, निगम, मण्डल एवं आयोग में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की डाटा प्रविष्टि किया जाएगा। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह के मार्गदर्शन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीपीईएस साफ्टवेयर डाटा प्रविष्टि करने के संबंाध में विभिन्न विभाग के स्थापना लिपिक व कम्प्यूटर ऑपरेटर को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी संतोष सिंह, सहायक प्रोग्रामर जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव भूपेन्द्र सिंह ने पीपीईएस साफ्टवेयर में डाटा प्रविष्टि के संबंध में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षणार्थियों को 30 अप्रैल 2023 तक संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पीपीईएस साफ्टवेयर में त्रुटि रहित डाटा प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। डाटा प्रविष्टि के उपरांत हस्ताक्षरयुक्त हार्डकॉपी जिला निर्वाचन कार्यालय कक्ष क्रमांक 29 राजनांदगांव में अनिवार्य रूप से जमा करने कहा गया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के स्थापना लिपिक व कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।