14 अप्रैल 2023
राजनांदगांव । जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने वेसलियन हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में जिले के सभी व्यायाम शिक्षकों की बैठक ली। बैठक में सत्र 2023-24 में विकासखंड स्तरीय, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं वार्षिक खेल कैलेण्डर के संबंध में चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने पीटीआई को खेल की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में शामिल कर शारीरिक विकास में सहयोग करने तथा खिलाडिय़ों में खेल भावना जागृत करने कहा।
सहायक प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती उषा चटर्जी ने विगत वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने सत्र 2023-24 शालेय खेल कैलेण्डर में विकासखंड, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय खेल योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी राजनांदगांव देवेन्द्र सिंह ठाकुर, विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी डोंगरगांव मनोज गंगबेर, विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी डोंगरगढ़ राजकुमार नंदेश्वर, विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी छुरिया ढाल सिंह साहू, पीटीआई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिलापहरी रणविजय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे।