13/4/2023
बेमेतरा। बेमेतरा जिला के साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिरनपुर गांव में जेहादी मानसिकता के लोगो ने हमारे एक हिंदू युवक भाई ( भुनेश्वर साहू )की निर्मम हत्या कर दिया है। जिसके विरोध में पूरा छत्तीसगढ़ व हिंदू धर्म समाज काफी आक्रोशित है।
छत्तीसगढ़ के अंदर कुछ समय से लगातार हिंदुओं के ऊपर जिहादी मानसिकता के लोगों के द्वारा सीधा हमला व हथियारों से लैस होकर निर्मम हत्या करने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के अंदर चाहे कवर्धा की घटना हो या वर्तमान में घटित साजा क्षेत्र की घटना हो।
लगातार हिंदू धर्म के लोगो को निशाना बनाया जा रहा है।निर्दोष हिंदू धर्म समाज के ऊपर हमला किया जा रहा है। जिसे कतई सही नहीं कहा जा सकता है। इस हत्या के विरोध में आज मंगलवार को ग्राम ईरा के बजरंग दल व युवा साथियों ने मां कर्मा माता मंदिर प्रांगण में शहीद हुए भुनेश्वर साहू जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।