10 अप्रैल 2023
राजनांदगांव। परिक्षेत्र साहू समाज छुरिया ,ग्रामीण साहू समाज एवं समस्त ग्रामवासी पैरीटोला के तत्वाधान में 9 अप्रैल को परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती समारोह एवं मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती छन्नी चंदू साहू विधायक खुज्जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागवत साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव। विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव ,भुनेश्वर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ छुरिया, श्रीमती भेष बाई साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ,मिलाप दास साहू न्याय प्रकोष्ठ जिला साहू संघ ,मदन साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, पुरुषोत्तम साहू सलाहकार जिला साहू संघ, नेहरू साहू संरक्षक तहसील साहू संघ, जोधी लाल साहू सलाहकार जिला साहू संघ, गिरधारी साहू पूर्व अध्यक्ष तहसील साहू संघ ज्ञान चंद साहू सचिव तहसील साहू संघ, हेतराम साहू पूर्व सचिव तहसील साहू संघ, शिशु पाल साहू अध्यक्ष परि क्षेत्र भोलापुर, श्याम सुंदर साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र झिथराटोला,बाल किशन साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज कल्लूबंजारी,भारत साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज गैंदाटोला, नलेद्र साहू अध्यक्ष परि क्षेत्रीय साहू समाज बादराटोला,देवेन्द्र साहू अध्यक्ष परि क्षेत्रीय साहू समाज कुमर्दा, दीनदयाल साहू अध्यक्ष परि क्षेत्रीय साहू समाज कलडबरी, धर्मेंद्र साहू जिला अध्यक्ष सरपंच संघ राजनांदगांव, श्रीमती ममता कमलेश पंर्दो सरपंच ग्राम पंचायत भर्रीटोला , जगमोहन साहू समाज सेवी, रुपेन्द्र साहू मिडिया प्रभारी के आतिथ्य में हुआ।
भक्त माता कर्मा के प्राण प्रतिष्ठा के आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पमाला ,गुलदस्ता , बैच लगाकर ,प्रतीक चिन्ह ,साल भेंट कर अध्यक्ष भागवत साहू, मदन साहू उपाध्यक्ष, माधव साहू संगठन सचिव, मदन साहू उपाध्यक्ष, जगमोहन साहू समाजसेवी को साल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।अतिथियों ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।