परिक्षेत्रीय साहू समाज भवन का लोकार्पण फीता काटकर किया : विधायक खुज्जी छन्नी साहू :

त्वरित खबरे :

10 /4/2023

छुरिया। परिक्षेत्रीय साहू समाज भवन छुरिया में आज लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा के तैल चित्र के समक्ष विधिवत पूजा अर्चना कर आरती कर किया गया ,तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती छन्नी साहू विधायक खुज्जी ने फीता काटकर परिक्षेत्रीय साहू समाज भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान भागवत साहू अध्यक्ष ज़िला साहू संघ राजनांदगांव, मदन साहू अध्यक्ष किसान कांग्रेस व उपाध्यक्ष जिला साहू संघ राजनांदगांव, पुरुषोत्तम साहू सलाहकार जिला साहू संघ, माधव साहू संगठन सचिव जिला साहू संघ ,मदन लाल साहू मातेखेड़ा उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, श्रीमती भेष बाई साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, मिलाप दास साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ जिला साहू संघ ,भुनेश्वर प्रसाद साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ, नेहरू साहू संरक्षक तहसील साहू संघ ,जोधी लाल साहू संरक्षक जिला साहू संघ, चुम्मन लाल साहू संयोजक राजनीति प्रकोष्ठ, हेतराम साहू , भवभुती साहू संगठन सचिव ,देवदास साहू, चिंताराम, मया राम साहू, जगमोहन साहू समाज सेवी ,रूपेंद्र साहू मीडिया प्रभारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस दौरान परिक्षेत्रीय साहू समाज के पदाधिकारीगण धर्मेंद्र साहू, चंद्र कुमार साहू ,गिरधारी लाल साहू ,डुमेश्वर साहू, युगल किशोर, चुरामन साहू ,मनसुख साहू, पालन दास साहू ,भारत लाल साहू, नलेंद्र साहू, शिशुपाल साहू, श्रीमती लोमिन सोनबोईर, सतीश साहू, श्रीमती रुखमणी साहू , हीरा लाल साहू, प्रेमी चंद्र साहू, राकेश साहू, उमेश साहू, टीकमदास साहू, डॉ संदीप साहू, खुमेद्र साहू, हरीश साहू ,चरणदास साहू, चूरामन साहू सहित बड़ी संख्या में स्व जातीय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।