छुरिया:- जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष किरण वैष्णव ने पंचायत सचिव की मांग को उचित और जायज बताया है।श्रीमती वैष्णव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र सरकार बनने पर में पंचायत सचिव की शासकीयकरण की बात कही थी।लेकिन चार साल बीत जाने के बाद भी अब तक इनकी मांगो पर कोई विचार नही किया गया है। पवित्र गंगाजल की कसम खाकर कांग्रेस पार्टी ने हर वर्ग के साथ छलावा किया है। अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की बड़ी बड़ी बात कही थी पर आज शासकीयकरण तो दूर उन्हें समय में वेतन नहीं मिल रहा है मनरेगा कर्मचारियों को आप लगातार छल रहे हैं। उनके वेतन को भी समय पर न देकर उनसे भी वादाखिलाफी करने का काम आपकी सरकार कर रही है ।आज लगभग 25 दिन बीत गए ग्राम पंचायत सचिव की हड़ताल को परंतु आज तक सरकार और प्रशासन द्वारा उनकी हड़ताल खत्म करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाना भूपेश सरकार की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। आज गांव गांव में काम रुक गए हैं लोगों की आवश्यक सेवा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने राशन कार्ड का काम सभी काम अवरुद्ध हो गया पर सरकार में बैठे प्रतिनिधि हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार अपने वादे को याद करें और जल्द कर्मचारी हितों मे उचित निर्णय लेते हुए हड़ताल समाप्त करवाते हुए ग्रामीण विकास को गति प्रदान करें....