छुरिया:-खुज्जी विधानसभा के ग्राम मुंजालकला मे आयोजित श्रीमद भागवत कथा मे जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव सम्मलित हुई. श्रीमती वैष्णव ने कथा वाचक केशव महराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया, श्रीमती वैष्णव ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा कोई साधारण विषय नही है.यह साक्षत परमात्मा का मिलन कराने वाली कथा है।भागवत वह कथा है जो हमे परमात्मा से साक्षात्कार करा देश्रीमती वैष्णव ने कहा कि मनुष्य जीवन बडे सौभाग्य से प्राप्त हुआ है।जीवन से सदगुणो से सजाना और संवारना चाहिए। भागवत कथा का दर्शन हर किसी को प्राप्त नहीं होता। श्रीकृष्ण की रासलीला के दर्शन करने के लिए शिवजी को गोपी का रूप धारण करना पड़ा। आज हमारे यहां भागवत रूपी रास चलता है, परंतु मनुष्य दर्शन करने को नहीं आते। वास्तव में भगवान की कथा के दर्शन हर किसी को प्राप्त नहीं होते। कलियुग में भागवत साक्षात श्रीहरि का रूप है। पावन हृदय से इसका स्मरण मात्र करने पर करोड़ों पुण्यों का फल प्राप्त हो जाता है। इस कथा को सुनने के लिए देवी देवता भी तरसते हैं और दुर्लभ मानव प्राणी को ही इस कथा का श्रवण लाभ प्राप्त होता है। कथा के श्रवण मात्र से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है। श्रीमती वैष्णव ने भगवान श्री कृष्ण से खुज्जी विधानसभा क्षेत्र व छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली की कामना की है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव के जिला मंहामंत्री रविन्द्र वैष्णव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती ललित उईके,नवीन साहु,सोनू कसेर, चित्ररागन साहू,सहित सभी धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित थे..।